पति ने नहाते हुए पत्नी का MMS विडियो बनाया फिर पत्नी ने किया ऐसा

पति ने नहाते हुए पत्नी का MMS विडियो बनाया फिर पत्नी ने किया ऐसा
सुरेन्द्रनगर-एक पति ने पत्नी का नहाते हुए विडियो बनाया और अब उसे वायरल कर पत्नी को बेइज्जत करने की धमकी दे रहा है। महिला के पति ने उसकी नहाते हुए विडियो बना ली। महिला का आरोप है कि उसके पति ने बाथरूम में कैमरा फिट किया था। घटना सुरेन्द्रनगर क्षेत्र की है। जहां एक महिला ने शनिवार को अपने पति के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताणित करने लगा और मांग पूरी न होने पर उसका नहाते हुए विडियो बना लिया।

पिता ने शादी में 30 लाख रुपए खर्च किए थे
महिला का विवाह पिछले साल फरवरी में अयोध्या निवासी बिजनसमैन के साथ हुआ था। महिला का कहना है कि उसके पिता ने शादी में 30 लाख रुपए खर्च किए थे और शादी के वक्त उसे सेडान के साथ ही कई महंगे आइटम गिफ्ट किए थे। दहेज के लालची उसके पति ने शादी के कुछ ही महीने बाद उससे 10 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने की स्थिति में उस पर घर छोड़ने के लिए दवाब बनाने लगा। फिर परिवार और रिश्तेदारों के दखल से मामला शांत हो गया और दोनों साथ रहने लगे

पति ने बाथरूम में कैमरा फिट कर नहाते हुए उसका विडियो बना
रिश्तेदारों के समझाने के बाद उसका पति कुछ दिन ठीक रहा और फिर उसके साथ बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया। इस बीच उसके पति ने बाथरूम में कैमरा फिट कर नहाते हुए उसका विडियो बना लिया और अब 10 लाख रुपए न देने की स्थिति में विडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।



Share this story