गड़बड़ी करने वाले बैंक अधिकारियों पर गिरी गाज सरकार ने किया सस्पेंड

गड़बड़ी करने वाले बैंक अधिकारियों पर गिरी गाज सरकार ने किया सस्पेंड

नई दिल्ली - नोट बंदी के बाद एक तरफ जहाँ देश अच्छे दिनों की उम्मीद में लाइन में लगा हुआ था वहीँ सरकार की कोशिशों पर कुछ बैंक कर्मचारी पलीता लगा रहे थे | गड़बड़ी करने वाले बैंक अधिकारीयों को सरकार द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है | यह बड़ी कार्रवाई आरबीआई से मिली जानकारी के बाद की गई है | वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में बताया कि नोटबंदी के दौरान सरकारी बैंकों के 156 अधिकारी गड़बड़ी के आरोप में सस्‍पेंड किए गए हैं।

  • संदिग्‍ध मामलों में लिप्‍त रहने की आशंका के चलते 41 बैंक अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
  • सरकारी बैंकों ने 26 मामलों में पुलिस और सीबीआई के पास केस भी दर्ज कराया है।
  • निजी बैंकों के भी 11 अफसरों को भी सस्‍पेंड किया गया है।
  • रिजर्व बैंक से मिली जानकारी के अनुसार इन बैंक अफसरों के खिलाफ जांच चल रही है।



Share this story