किसने कहा भाजपा सपा ने दागियों को दिए टिकट

बरेली -मायावती ने चुनाव में भाजपा और सपा द्वारा अपराध के मुद्दे पर बोले जाने पर कहा कि इन्होंने खुद अपराधियों को टिकट दिए हुए हैं ।जनता पूरी तरह से त्रस्त है । बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को बरेली के तुलसी ग्राउंड में चुनावी जनसभा क संबोधित किया| उन्होंने भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताया|

अपराधी होंगे जेल में

मायावती ने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन राजनीतिक स्वार्थ है| उन्होंने कहा कि बसपा सरकार आने पर अपराधी जेल में होंगे| जनता सपा और भाजपा से त्रस्त हो चुकी है| इस चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी| सपा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में सपा ने जंगलराज कायम कर दिया है| दागियों को चुनाव में फिर टिकट दिए गए हैं| महिलाएं, व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं| मायावती ने कहा कि सपा सरकार ने उनके द्वारा शुरू की गयी योजनाओं का नाम बदल दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ छल किया है| इसका सपा को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ेगा| उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह पुत्र मोह में फंस गए हैं|

भाजपा अभी तक सीएम का चेहरा ही नहीं घोषित कर सकी

भाजपा को उन्होंने पूंजीपतियों की सरकार बताया और कहा कि इस सरकार ने पूंजीपतियों को और धनवान बनाया है| उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा सरकार हर स्तर पर फेल साबित हुई है| मायावती ने कहा कि कानून ब्यस्था को लेकर भाजपा बड़ी-बड़ी बातें करती है| लेकिन यूपी में अभी तक वह सीएम का चेहरा भी घोषित नहीं कर पाई है| अंत में उन्होंने कहा कि अब फैसला जनता को लेना है कि दागियों को वोट देंगे या बेदाग रहने वालो को| ग्राउंड में भीड़ देख वह गदगद हो गई कार्यक्रम में महिलाओं ने भी खूब भागीदारी की ..


Share this story