संबंध बनाने के बाद लड़की ने मांगे ज्यादा पैसे तो लड़के ने किया ऐसा

संबंध बनाने के बाद लड़की ने मांगे ज्यादा पैसे तो लड़के ने किया ऐसा
बेंगलुरू-बेंगलुरू में युगांडा की एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप हिमाचल के एक युवक पर लगा है। शुरुआती जांच में पाया गया कि युवक की लड़की हत्या रुपयों के लेने-देन को लेकर की है।

लड़की जिस्मफरोशी का धंधा करती थी
इशान नाम का लड़का हिमाचल से एमटेक की पढ़ाई पूरी कर बेंगलुरू में जॉब सर्च करने गया था। वहां उसकी मुलाकात तिमीगुड़ा में रहने वाली युगांडा की एक लड़की से हुई। लड़की जिस्मफरोशी का धंधा करती थी और इशान ने उसे 5000 रुपये एक रात के देने की बात कही थी। इशान लड़की के रूम पर पहुंचा और रात बिताने के बाद पांच हजार रुपये देने लगा तो लड़की ने और रुपयों की मांग की। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में इशान ने लड़की को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर तिमीगुड़ा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।


Share this story