पूर्वांचल में भाजपा के लिए अहम् बने जयगुरुदेव के अनुयायी

पूर्वांचल में भाजपा के लिए अहम् बने जयगुरुदेव के अनुयायी

लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक वर्ग पुरी तरह से खुल कर आ गया है और इसका कारण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो घोषणा की गयी है की भाजपा की सरकार प्रदेश में आते ही कत्लखाने बंद कर दिए जायेंगे इससे एक वर्ग जिसका भाजपा से कुछ भी लेना देना नहीं था वह भाजपा के प्रत्याशियों का समर्थन कर रहा है यह वर्ग पहले से गौ हत्या को रोकने और गौ हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग के लिए पूरी तरह से मुहिम चल रही है | जाहिर सी बात है इस वर्ग का भाजपा के पक्ष में आना भाजपा को फायदा उठा सकता है |पीएम मोदी और भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा जैसे ही कत्लखानों को बंद करने की घोषणा की गई तो जयगुरुदेव के समर्थक भाजपा के पक्ष में आते दिखे और यह तबका काफी बड़ा उलटफेर कर सकता है |

हर जिले में है जयगुरुदेव के समर्थक

जयगुरुदेव के समर्थक लगभग हर जिले में हैं और इनके अनुयायिओं में पिछड़े वर्ग से आने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है हालाकि जय गुरुदेव के अनुयायी उमाशंकर तिवारी जिनके समर्थक गाँव-गाँव में जाकर प्रचार कर रहे हैं | उमाशंकर तिवारी ने उज्जैन में अपना केंद्र बिंदु रख कर आश्रम बना रखा है यही नहीं इन्होने अपने अनुयायियों की वेशभूषा भी बदल दी है | पूर्वांचल के जिलों में इनका खासा प्रभाव है और यह कई सीटों पर अपना प्रभाव रखते हैं |


Share this story