मनोज सिन्हा ने कहा मुझे नहीं पता मै रेस में हूँ की नहीं

मनोज सिन्हा ने कहा मुझे नहीं पता मै रेस में हूँ की नहीं


नई दिल्ली - उत्तर प्रदेश में सीएम के शपथ की तारिख निश्चित हो चुकी है लेकिन सीम कौन होगा अभी यह नहीं तय है | यूपी में 19 मार्च को मुख्यमंत्री पद का शपथ होना निश्चित है लेकिन कौन होगा सीम यह अभी तय नहीं किया गया है | लेकिन जो सूत्र बताते हैं की लगभग यह तय हो चुका है कि रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ही होंगे उत्तर प्रदेश के सीएम | हालाकि मनोज सिन्हा ने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा है की उन्हें नहीं पता है कि वह रेस में हैं की नहीं |

इसके पहले राजनाथ सिंह ने भी उनके नाम पर चर्चा को फ़ालतू बात कह कर टाल दिया था | वहीँ केशव प्रसाद मौर्या ने भी इस कयासों पर विराम कर दिया था | अब देखने वाली बात है कि मनोज सिन्हा ,राजनाथ सिंह और कशव मौर्या का नाम फाइनल होता है या फिर कोई नया नाम अचानक सामने आता है |


Share this story