ये है 130 पत्नियां और 203 बच्चों वाले मौलवी

डेस्क - आज हम आपको एक ९३ साल के मौलवी की ऐसी कहानी बताने जा रहे है जिसे सुन कर आप दंग रह जायेगे। मौलवी रह चुके अबूबकर ने कुल 130 महिलाओं के साथ शादी की थी। उनका कहना था कि शादियां करते रहना उनका पवित्र मिशन है, और वह इसीलिए दुनिया में भेजे गए हैं। नाइजीरिया में रहने वाले मुहम्मद बेलो अबूबकर का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। बेलो का नाम कुछ खास वजह से सुर्खियों में रहा, 93 साल की उम्र में बेलो का निधन हो गया। शनिवार को बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई, लेकिन उन्हें क्या बीमारी थी, इसका पता नहीं लगाया जा सका है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग उनके जनाजे में शामिल हुए।

डेली मेल के मुताबिक, बेलो के निजी सहायक सलावुद्दीन बेलो ने न्यूज एजेंसी ऑफ नाइजीरिया को बताया कि पिछले कुछ समय से बेलो बीमार थे और आखिरी सांस लेते समय वह अपने घर पर ही थे। अबूबकर कुरान की अपनी विवादित व्याख्या को लेकर भी काफी चर्चा में आए थे।

उनके मुताबिक, कुरान में कहा गया है कि कोई भी पुरुष जितनी चाहे उतनी शादियां कर सकता है। बेलो का कहना था कि पुरुष बिना किसी परेशानी के जितनी बीवियों को संभाल सकता है, उसे उतनी शादियां करने का हक है। उनके सहायक सलावुद्दीन ने कहा, ‘बाबा ने हमें कहा कि उनका आखिरी समय आ गया है। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें अल्लाह ने जिस पुण्यकार्य के लिए धरती पर भेजा था, वह काम पूरा हो गया है और अब वह खुदा से मिलने के लिए तैयार हैं।’

बेलो को साल 2008 में कई मुस्लिम मौलवियों की आलोचना झेलनी पड़ी थी। कई मौलवियों ने मांग की थी कि बेलो 48 घंटे के भीतर अपनी 86 बीवियों में से 84 को तलाक दें। इसके जवाब में बेलो ने कहा था कि शादियां करते रहना उनका पवित्र मकसद है। उन्होंने कुल 130 शादियां कीं। इनमें से कुछ गर्भवती हैं। बेलो के पहले ही 203 बच्चे हैं।


Share this story