शादी के ऐन वक्त पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार कर ली दुसरे से शादी, जानिये क्यों

शादी के ऐन वक्त पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार कर ली दुसरे से शादी, जानिये क्यों

डेस्क-रावतसर के निकट छोटा सा गांव है सरदारपुरा खालसा। इस गांव की बीएड कर रही बेटी रेणु अन्य लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनकर उभरी है। उसने दहेज लोभी दूल्हे से शादी के एन वक्त इंकार कर ऐसा साहसिक कदम उठाया कि अब इस बात की आस-पास क्षेत्र में खूब चर्चा के साथ प्रशंसा हो रही है। जैसे ही अगली सुबह हुई लोगों को इस बात का पता चला। देखते ही देखते लोग दुल्हन के पिता राजेंद्र के घर लोग बधाई देने आने लगे।

दोनों के बीच पांच मिनट की मुलाकात बिना दहेज के हुई शादी
रेणु कासनियां की शादी हरियाणा के सिरसा जिले के गांव निरवाणा निवासी राजवीर कस्वां के बेटे पवन कस्वां से 19 फरवरी की रात को होने वाली थी। 18 फरवरी की रात पवन ने फोन पर रेणु से कहा कि उसे शादी में 11 लाख रुपए नकदी और एक लग्जरी गाड़ी ससुराल से गिफ्ट चाहिए। उस रात रेणु ने इसे मजाक समझकर टाल दिया। अगली सुबह 19 फरवरी को फिर पवन ने रेणु के सामने अपनी डिमांड रखी और नहीं देने पर बरात नहीं लाने की धमकी दी। रेणु ने फोन पर हुई बात की जानकारी अपने पिता राजेंद्र कासनियां और मां को दी। परिजनों ने रिश्ता करवाने वाले बिचौले से संपर्क कर इस बारे में बताया। बिचौले ने लड़के पवन और उसके पिता से संपर्क कर पंचायत बुलाई। करते करते 19 फरवरी की रात हो गई। मुहूर्त के हिसाब से अब बरात दुल्हन के दरवाजे पर आने का समय हो चला था। लड़के वालों की तरफ से अपनी डिमांड नहीं छोड़ने पर दुल्हन रेणु ने साहसिक निर्णय लिया। उसने पवन से शादी से ही इंकार कर दिया।

इंजीनियर है दुल्हा बना राकेश
दुल्हन रेणु के घर धीरे धीरे शादी में शिरकत करने वाले रिश्तेदार और परिजन आने लगे थे।इसी शादी मे तलवाड़ा थाना के कांस्टेबल कपिल घिंटाला अपने बेटे इंजीनियर राकेश के साथ शामिल होने पहुंचे थे।शादी वाले घर में सारा माजरा देखकर उनके बेटे ने रेणु से शादी का प्रस्ताव दिया। बात रेणु तक पहुंची। दोनों को वहीं एक दूसरे से मिलवाया गया। पांच मिनट की औपचारिक मुलाकात के बाद दोनों शादी के लिए राजी हो गए। रात दो बजे राकेश गाजे बाजे के साथ बरात लेकर दुल्हन रेणु के घर पहुंचा और शादी हो की।

आशीर्वाद देने के लिए आया पूरा शहर
दुल्हन के पिता राजेंद्र के पास उनकी बेटी के दहेज लोभियों के खिलाफ उठ खड़े होने पर बधाई देने वाले पहुंच रहे हैं। लोग इस बहादुर बेटी की प्रशंसा करते नहीं थकते। दुल्हन के पिता बताते हैं कि उनकी बेटी इतना साहसिक कदम उठा लेगी इस बात का उनको भी पता नहीं था।दुल्हे राकेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी के विचारों से प्रभावित है और इसीलिए शादी का प्रस्ताव दिया था। हम दोनों के विचार मिलते हैं।मुझे दहेज नहीं बल्कि अच्छे विचारों वाला जीवन साथी चाहिए था। मेरी इच्छा रेणु के रूप में पूरी हुई है



Share this story