मुस्लिम महिलाएं कराएंगी अब राम मंदिर निर्माण (एक्सक्लूसिव)

मुस्लिम महिलाएं कराएंगी अब राम मंदिर निर्माण (एक्सक्लूसिव)
लखनऊ ( नरेश दीक्षित ) - अयोध्या में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर निर्माण में अब मुस्लिम महिलाएं भी अहम् भूमिका निभाएंगी | यह महिलाएं न सिर्फ मुस्लिम बस्तियों में घर घर जाकर राम मंदिर निर्माण का माहौल बनायेगी बल्कि खुद अयोध्या जाकर राम मंदिर के लिए कार सेवा करेंगी |
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आर एस एस ) की महिला शाखा राष्ट्रीय सेविका समिति में तेजी से जुड़ रही मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण राष्ट्र निर्माण का ही हिस्सा है ऐसे में मंदिर निर्माण के लिए कार्य करना गौरव की बात है | लखनऊ के इंदिरानगर निवासी सुमन पाण्डेय ने बताया की आज उनके आवास पर होने वाली बैठक में सैकड़ों महिलायें राष्ट्रीय सेविका समिति की सदस्यता लेंगी जिसमे मुस्लिम महिलाओं की काफी संख्या रहेगी | बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जायेगा और इस कार्य के लिए मुस्लिम महिलाओं को अल्पसंख्यक समाज में आपसी सहमति बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी |उन्होंने बताया कि समिति की बैठक को जिला पदाधिकारी रंजना मिश्रा संबोधित करेंगी |

Share this story