पाक से भारत में घुसपैठ कर रही महिला को मार गिराया

X
userlog15 May 2017 10:20 AM GMT
गुरदासपुर : भारत-पाकिस्तान सीमा पर भरियाल पोस्ट के पास भारत में घुसपैठ कर रही पाकिस्तानी महिला को बीएसएफ ने मार गिराया। महिला की आयु करीब 80 साल बताई जा रही है। वह पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसने कर रही थी तो बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी तो उसे गोली मार दी।
बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, सीमा पर भरियाल पोस्ट के पास एक बुजुर्ग महिला सुबह पाकिस्तान सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी। बीएसएफ के जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया। वह इसके बाद भी नहीं मानी और भारत की सीमा में घुस आई। इसके बाद जवानों ने हवाई फायर किया ताकि वह रुक जाए, लेकिन इसक बाद भी वह नहीं रुकी। इसके बाद, जवानों ने उसे गोली मार दी। इससे वह वहीं ढेर हो गई। उसकी आयु करीब 80 साल बताई जा रही है। अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। बीएसएफ के अधिकारी पूरी घटना की जांच कर रही हैै।
Next Story