खतरनाक विशालकाय अजगर का आतंक

खतरनाक विशालकाय अजगर का आतंक

रिपोर्ट - रजत तिवारी - फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के नगला रामदत्त नगर में निकले एक विशालकाय अजगर में एक बकरी को मौत के घाट उतार दिया| जानकारी होने पर वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया| गाँव का ही चरवाहा पाल सिंह पुत्र रामदयाल पाल अपनी एक दर्जन बकरी सिंह के खेत में चरा रहा था| तभी अचानक एक विशालकाय अजगर निकल आया| उसने एक बकरी को पकड़ लिया और उसे मौत के घाट उतारा दिया| जानकारी होने पर मौके पर भीड़ लग गयी| लेकिन किसी ने अजगर का सामना करने की हिम्मत नही जुटा पायी | जिसके बाद वन विभाग व् पुलिस को सूचना दी गयी| सूचना मिलने पर वन दरोगा धीरेन्द्र सिंह व मदनपुर चौकी इंचार्ज अनिल भदौरिया मौके पर आ गये | उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर अजगर को पकड़ लिया| वन दरोगा ने बताया कि अजगर को किसी सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया जायेगा|


Share this story