भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू होंगे अगले उप राष्ट्रपति

X
prabhu@321@201618 July 2017 3:26 AM GMT
नई दिल्ली - अब देश के अगले उपराष्ट्रपति वेेनकैयानायडू होंगे यह तय हो गया हैै । भाजपा संसदीय बोर्ड ने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी के सामने नायडू को मैदान में उतारने का फैसला किया है। वे मंगलवार को अपना पर्चा भरेंगे। संसद में राजग का संख्या बल देखते हुए पांच अगस्त को होने वाले चुनाव में वेंकैया का जीतना तय है।
वरिष्ठ नेता हैं वेंकैय्या नायडू
- दो बार भाजपा अध्यक्ष से लेकर वाजपेयी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
- पहली बार राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे देश के तीन शीर्षस्थ पदों पर भाजपा नेता आसीन होंगे।
- वाजपेयी सरकार के समय उपराष्ट्रपति तो भाजपा के भैरोंसिंह शेखावत थे, लेकिन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम गैरराजनीतिक व्यक्ति थे।
- वेंकैया नायडू भाजपा के रणनीतिकारों में से एक रहे है और कई बार संकट के दौर में भी भाजपा को उबारा है
Next Story