कृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम

कृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम

गोंडा -श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा भारत मिलाप चौराहे पर नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे तमाम बच्चों ने भाग लिया।कार्क्रम में बच्चों के विभिन्न प्रस्तुतियों को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिवकुमार एवम् रामचंद्र गुप्ता ने कहा की हर वर्ष की तरह इस समय भी आप सभी दर्शकों का अपार प्रेम देखकर मन गद गद हो गया। कार्यक्रम में माही सोनी ने जैसे ही राधा न कैसे जाने पर डांस किया लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया, मान्य कासौंधन ने जो है अलबेला पर डांस करके दर्शको का मन मोह लिया ,दर्शकों ने दुबारा डांस की मांग रखी तो कार्यक्रम संचालक ने अंतिम समय में कराने को कहा ततपश्चात नव्या सिंह,शगुन कनौजिया, शिवानी गुप्ता,ने देश रंगीला पर डांस किया कार्क्रम को बढ़ाते हुए आंशिक गुप्ता ,जनवीवैष्णवी, सुमित,काजल चौरसिया,ख़ुशी गुप्ता ,राज मोदनवाल,श्रद्धा गुप्ता ,स्नेह सिन्हा,पालक सैनी आदित्य कश्यप वन्देमातरम पर डांस करके दर्शकों को बांधे रखा साथ ही साथ शिवानी कश्यप एवम् महक ने राधा नाचेगी पर नृत्य करके सबका मन मोह लिया।कार्क्रम संचालन करते हुए राम चंद्र गुप्ता ने दर्शकों के डिमांड पर मान्य कसौंधन एवम् आदित्यको दूसरी बार डांस कराके दर्शकों का मन मोह लिया कायर्क्रम में जज बने सौरभ श्रीवास्तव ने भी प्रतिभागियों को को सम्मानित किया और कहा की इन छोटे छोटे बच्चों को मार्गदर्शन की आवश्यकता है यदि इन बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले तो यह बच्चे भी गोण्डा का नाम रोशन करेंगे। प्रितियोगित में निर्णायक भूमिका में सौरभ श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता एवम् संतोष सोनी रहे।जिसमे नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वालो में मान्य कसौंधन को प्रथम पुरुस्कार, जनवी वैष्णवी को द्वतीय पुरुस्कार, आदित्य कश्यप को तृतीय पुरुस्कार, महक को चतुर्थ पुरुस्कार एवम् नव्या सिंह को पांचवा पुरुस्कार मिला साथ ही साथ सभी शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया ।कायर्क्रम संयोजक ने निर्णायक भूमिका को सकुशल निभाने में सौरभ श्रीवास्तव, शैलेन्द्र गुप्ता एवम् संतोष सोनी को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन कर रहे राम चंद्र एवम् शिव कुमार ने सभी दर्शको का आभार व्यक्त किया और कहा की इसी तरह आप सभी दर्शको का आशीर्वाद मिलता रहे। विजेता प्रतिभागियों को फर्राटा फैन , टेबुल पंखा , लांच बॉकस समेत तमाम नगद पुरुस्कार भी प्रदान किये गए।अंत में भगवान के जन्म पर प्रसाद वितरण भी किया गया।

Share this story