समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री इस समय डिप्रेशन में

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री इस समय डिप्रेशन में

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी की सरकार माननीय योगी जी के नेतृत्व वाली सरकार पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा के लिए समर्पित है। कहीं पर भी पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। किसी भी प्रकार के बजट में कोई कमी नहीं की जाएगी। उसके लिए जो रास्ते निकालने पढ़ेंगे, तो निकाले जाएंगे। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ जनता की जीवन में खुशहाली लाना है। उनका विकास कैसे हो, यदि बीमारी है तो इलाज कैसे हो, बच्चों की अच्छी पढ़ाई कैसे हो, बेघरों को घर कैसे मिलें। अगर बाढ़ है तो बाढ़ के संकट से मुक्ति करा कर उनको सेवा कैसे मिले। सभी दिशाओं में हमारी सरकार बड़ी ईमानदारी के साथ प्रयास कर रही है।यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का |

चेहरा बयां कर रहा है की वह तनाव में हैं
श्री मौर्य ने कहा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री इस समय डिप्रेशन में है। उनका चेहरा ही बताया करता है कि वह तनाव में है और तनाव में उनको इस बात का ध्यान नहीं रहता कि वह उस बात को उठाने का प्रयास कर रहे हैं, जो समस्या उनकी सरकार की देन है। वहीं समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के साथ भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए जो भी अच्छे लोग आएंगे उनको पार्टी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया जब अपनी पार्टी नहीं चला पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को नहीं संभाल पा रहे हैं। यहां तक कि उनके नेता भी नहीं सम्भल पा रहे हैं, तो ऐसे अक्षम सपा पार्टी मुखिया को अपना पद छोड़ देना चाहिए।

सरकार पूरी तरह से सक्षम
केजीएमयू व अन्य किसी भी संस्थान में भ्रष्टाचार उजागर होता है या फिर वह किसी भी माध्यम से सरकार की जानकारी में आता है। उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल कानूनी कार्रवाई करेगी और भ्रष्टाचार करने वाले को भी किसी भी तरह से माफ नहीं किया जाएगा। वही मीडिया द्वारा पूछे गए दूसरे सवाल पर की सरकार लगातार प्रदेश की जनता की रक्षा की बात करती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से धमकी देने का मामला सामने आया है इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सक्षम है उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।

Share this story