बदल सकती है पंचायत चुनाव की गणित

बदल सकती है पंचायत चुनाव की गणित

फर्रुखाबाद: मंगलवार को जिला पंचायत पद के लिये मतदान होना है| इसके लिये बीजेपी और सपा अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे है| लेकिन सपा कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता के बाद से जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर आसार बदलते नजर आने लगे है| उदयपाल यादव ने अपने भाई नीलेश सहित ज्ञानदेवी का समर्थन करने की घोषणा कर दी है|

बताते चले की सपा की ज्ञानदेवी की तरफ से तीन नामांकन पत्र दाखिल किये गये | जिसमे रश्मि यादव, सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव, लक्ष्मी रीटा प्रस्तावक व अनुमोदक में उमेश यादव, ममता देवी व आशा देवी बनी है| वही बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत के चालक कल्लू की पत्नी राजकुमारी ने प्रतिवन सिंह, रमेश राजपूत, नीलेश को प्रस्तावक बनाया है| वही अनुमोदक में रिंकी, ममता व सुरेश चन्द्र के नाम शामिल है| जिससे यह साफ था की उदयपाल यादव की पत्नी रीता यादव व उनके भाई नीलेश यादव का समर्थन बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी कठेरिया को जायेगा| लेकिन मतदान के ठीक एक दिन पूर्व ही शतरंज की बिसात उल्टी पड़ती नजर आयी|

सोमबार को सुबह तकरीबन 7 बजे सपा के आवास विकास कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया| जिसमे अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, जोगेंद्र सिंह यादव व सुबोध यादव मौजूद थे| उनके साथ में ही कंपिल चेयरमैंन उदय पाल यादव व उनके भाई जिलापंचायत सदस्य नीलेश यादव मौजूद थे| वार्ता में उदय पाल व नीलेश ने बताया की उन्हें पूर्व सीएम व सपा सुप्रीमो का आदेश प्राप्त हुआ है| इस लिये वह ज्ञानदेवी के साथ है|
रिपोर्ट - रजत तिवारी

Share this story