आठ सौ गाड़ियों के काफिले के साथ निकला बलात्कार का आरोपी बाबा राम रहीम सिंह

आठ सौ गाड़ियों के काफिले के साथ निकला बलात्कार का आरोपी बाबा राम रहीम सिंह

पंचकुला - रेप के आरोपी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम सिंह की पंचकुला में पेशी को देखते हुए पूरे हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति सरकार के लिए मुसीबत बनती जा रही है किसी भी अपरिहार्य स्थिति को देखते हुए सेना की तैनाती कर दी गई | राम रहीम सिंह अपने आठ सौ गाड़ियों के काफिले के साथ सिरसा से पंचकुला के लिए निकले यह रास्ता करीब ढाई घंटे का बताया जा रहा है रस्ते में बाबा के भक्तों ने राम रहीम सिंह के गाड़ी के आगे लेटकर विरोध भी जताया |राम रहीम सिंह पर ढाई बजे आज फैसला आना है | राम रहीम सिंह पर पंद्रह साल पहले रेप का मामला दर्ज हुआ था |

सेना ने मोर्चा संभाला
पूरे प्रदेश में अद्र्ध सैनिक बलों की 50 से अधिक कंपनियों ने मोर्चा संभाल लिया है। सबसे अधिक अद्र्ध सैनिक बल पंचकूला और सिरसा में तैनात हैैं। यहां डेरा समर्थक भी भारी तादाद में आए हुए हैै। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यपाल को पूरी स्थिति की जानकारी प्रदान कर दी है। सभी मंत्रियों व विधायकों को फील्ड में उतारा जा चुका, जबकि मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी के साथ लगातार बैठकें चल रही हैैं। धारा 144 लागू होने के बावजूद पंचकूला में लाखों अनुयायी सिर्फ इसलिए आए हुए हैैं, ताकि उन्हें एक झलक अपने गुरुजी की मिल जाए। कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए सेना को रिजर्व में रखा गया है।
हरियाणा पुलिस के जवान और होमगार्ड भी ड्यूटी पर जुट गए हैैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पंचकूला के सेक्टर-छह में राज्य स्तरीय दंगा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों व कालेजों में आज छुट्टी घोषित कर रखी है। राज्य में चंडीगढ़ और पंचकूला आने वाली तमाम बस सेवा भी बंद है। समूचे प्रदेश में अघोषित कफ्र्यू की स्थिति बनी हुई है।

Share this story