क्या कहता है 2 सितंबर 2017 को आपका राशिफल

क्या कहता है 2 सितंबर 2017 को आपका राशिफल

क्या कहता है 2 सितंबर 2017 को आपका राशिफ

मेष (Aries): किसी भी प्रकार के संकट में न पड़ने की सलाह गणेशजी देते हैं। व्यवसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साथ प्रेम से कार्य संपन्न करें।

वृषभ (Taurus): आपकी अधिक भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। नए कार्य आज प्रारंभ न करें।

मिथुन (Gemini): आज आमोद-प्रमोद में अपने आपको भुला देने का दिन है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा।
कर्क (Cancer): व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा।
सिंह (Leo): प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। फिर भी क्रोध पर संयम रखिएगा। पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है।
कन्या (Virgo): गणेशजी का कहना है कि आज शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लास और चेतनाशक्ति का आप में अभाव-सा रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा।
तुला (Libra): नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।
वृश्चिक (Scorpio): निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की अधिकता रहेगी।
धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी।

मकर (Capricorn): वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो, इसका ध्यान रखिएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाए। मन में व्यग्रता रहेगी।
कुंभ (Aquarius): आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उसके फलस्वरूप मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
मीन (Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी परोपकार का कार्य आपके द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे।
साभार
(बेजन दारूवाला)

Share this story