प्रभावशाली लोगों का साथ बना देगा आपको और भी खास देखिये 16 सितंबर के राशिफल

प्रभावशाली लोगों का साथ बना देगा आपको और भी खास देखिये 16 सितंबर के राशिफल

शनिवार का दिन वैसे भी खास होता है आजाइये जानते हैं आज 16 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। कामकाज में धनलाभ होगा। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज परिवार के साथ यात्राएं हो सकती हे। कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा। और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है।



मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में मनवांछित सफलता मिलेगी। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मीठे खानपान में प्रति रुझान रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। जल्दबाजी में निवेश न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप अपनी इच्छा अनुसार कार्य करेंगे। घर या परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। निवेश करने में काफी सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी। लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज परिवार के लोगों के साथ एवं मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। आप किसी भी कार्य को बेझिझक करने वाले होंगे। यात्राएं होंगी। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोजाना की खटपट आज बद-से-बदतर हो सकती है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपके अनैतिक कार्यों में न उलझन पैदा हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। आज अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। और सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। परिवारजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें, क्योंकि उनका मिजाज पहले से ही खराब है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

Share this story