जानिए माँ दुर्गा को क्या है खाने में प्रिय नवरात्र में इस तरह से करें पूजा

डेस्क (पंडित दयानंद शास्त्री )-देश भर में नवरात्र 21 सितंबर से आरंभ हो रहे हैं और भक्त जन देवी मां के स्वागत की तैयारियों में लगे हैं। नौ दिनों में जिस तरह देवी के नौ रूपों की पूजा होती है ठीक उसी प्रकार नौ देवियों को अलग अलग प्रसाद अर्पित किया जाता है। हर देवी को प्रसन्न करने के लिए लगाए गए विशिष्ट भोग से जहां सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है वहीं सुख और संपदा भी प्राप्त होती है।
आइए जानते हैं कि नौ देवियों को पूजा के दौरान क्या क्या भोग लगाएं ताकि पूजा सार्थक होकर शुभ फल दे।
मां शैलपुत्री को पसंद है गाय का घी
मां शैलपुत्री को सफेद और शुद्ध भोग्य खाद्य पदार्थ पसंद हैं। इसीलिए पहले नवरात्र को मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए सफेद चीजों का भोग लगाया जाता है। अगर घर परिवार को निरोगी जीवन और स्वस्थ शरीर चाहिए तो मां को गाय के शुद्ध घी से बनी सफेद चीजों का भोग लगाएं।



Share this story