इस शारदीय नवरात्रि में करें इन विशेष मंत्र जाप

इस शारदीय नवरात्रि में करें इन विशेष मंत्र जाप
डेक्स (प्रभाष त्रिपाठी ).....मित्रों नवरात्रि में मां दुर्गा की शक्ति की पूजा की जाती है। इस वर्ष 21 सितंबर 2017 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का भी पाठ करने का विधान है। हर कोई दुर्गा सप्तशती का पाठ करता हैं, लेकिन इसके कुछ चमत्कारिक मंत्र भी हैं, जो शायद ही लोगों का पता हो। इस मंत्र को बोलने से दुख तो दूर होता ही है साथ ही व्यक्ति का मानसिक तनाव भी कम होता है।
नवरात्र के नौ दिन नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अच्छा माना जाता है। इससे घर में समृद्धि आती है। लेकिन यदि समय के अभाव के चलते आप पूरा पाठ नहीं कर सकते तो नियमित रूप से सामान्य पूजन के साथ अपनी राशि अनुसार मंत्र का जाप करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
आज करेंगें प्रधानमंत्री मोदी "ऐंद्र योग" में राष्ट्र की खुशहाली और कल्याण के लिए मां की सविधि आराधना
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शुक्रवार (22 सितम्बर 2017 की) रात लगभग आठ बजे काशी में विराजित नौ शक्ति पीठों में से एक मां दुर्गा की षोडशोपचार विधि से पूजा करेंगे। यह पूजा बड़ी खास होगी। शारदीय नवरात्र की द्वितीया को पीएम मोदी "ऐंद्र योग" में राष्ट्र की खुशहाली और कल्याण के लिए मां की सविधि आराधना करेंगे।
नारियल-चुनरी अर्पित कर कर्पूर आरती उतारेंगे। बुधवार को पीएम की ओर से की जाने वाली मां दुर्गा की पूजा और आरती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के महंत समेत दुर्गा मंदिर के छह अर्चक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कराएंगे। पीएम जब रात 8:05 बजे दुर्गा मंदिर में प्रवेश करेंगे, तब चित्र नक्षत्र में ऐंद्र योग लगा रहेगा। इस योग में मां के दर्शन, पूजा का फलित समस्याओं के समाधान के साथ ही राष्ट्र के लिए मंगलकारी होगा।
मार्कण्डेय पुराण में ब्रह्माजी ने मनुष्यों के रक्षार्थ परमगोपनीय साधन, कल्याणकारी देवी कवच एवं परम पवित्र उपाय संपूर्ण प्राणियों को बताया, जो देवी की नौ मूर्तियां-स्वरूप हैं, जिन्हें 'नवदुर्गा' कहा जाता हैं

जानिए इस नवरात्रि पर किस राशि वाले कौन से मंत्र का करें जाप-

1. मेष - ऊं ऐं सरस्वत्यै नमः माला 108 मोती की
2. वृषभ- ऊं क्र क्रूं कालिका देव्यै नमः माला 108 मोती की
3. मिथुन- ऊं दुं दुर्गायै नमः माला 108 मोती की
4. कर्क- ऊं ललिता दैत्ये नमः माला 108 मोती की
5. सिंह- ऊं ऐं महासरस्वती देव्यै नमः माला 108 मोती की
6. कन्या- ऊं शूल धारिणी देव्यै नमः माला 108 मोती की
7. तुला- ऊं हृीं महालक्ष्म्यै नमः माला 108 मोती की
8. वृश्चिक- ऊं शक्तिरूपायै नमः माला 108 मोती की
9. धनु- ऊं ऐं हृीं क्लीं चामुण्डायै नमः माला 108 मोती की
10. मकर- ऊं पां पार्वती देव्यै नमः माला 108 मोती की
11. कुंभ- ऊं पां पार्वती देव्यै नमः माला 108 मोती की
12. मीन- ऊं श्री हृीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः माला 108 मोती की
कहा जाता है कि नवरात्रि में कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से अभिष्ठ कार्य की सिद्धि होती है और पूजा का कई गुना फल मिलता है। ये हैं वो मंत्र जिसका नवरात्रि के नौ दिनों या किसी एक दिन उच्चारण करने से मां प्रसन्न होती हैं और भक्त की व्याधि, रोग, पीड़ा और दरिद्रता को नष्ट कर भक्त को उत्तम स्वास्थ्य और धन संपति का वरदान देती हैं।
ग्रहों को शान्त करने का एक मात्र उपाय ग्रहों की शान्ति करना है। इसके लिये यंत्र और मंत्र विशेष रुप से सहयोगी हो सकते है। माता के इन नौ दिनों में ग्रहों की शान्ति करना विशेष लाभ देता है। इन दिनों में मंत्र जाप करने से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। नवरात्रि के पावन दिनों में विधि-विधान से इन सिद्ध मंत्रों का जाप करना चाहिए। ये मंत्र आपको सुख एवं शांति प्रदान करते हैं।
Image result for इस शारदीय नवरात्र में करें इन विशेष मंत्र जाप hd pic

देखे आगे की स्लाइड

Share this story