आजादी के 70 वर्षो बाद भी दिपावली के पर्व पर नही रोशन होगा यह गॉव

आजादी के 70 वर्षो बाद भी दिपावली के पर्व पर नही रोशन होगा यह गॉव

शिवकेश शुक्ला:अमेठी, 19अक्टूबर। जनपद का एक ऐसा गांव आज भी विकास से बहुत दूर है। यहॉ रहने वालो को विकास की मूलभूत सुविधाओ से वंचित होना पड़ रहा है। आजादी के 70 वर्षो बाद भी दिपावली के पर्व पर नही रोशन होगा यह गॉंव। हम बात कर रहे है जनपद के जामो विकास खण्ड के ग्राम पूरे हेमसिंह के पुरवा मजरे रेशी की जहॉ के निवासी आज दिपावली के प्रकाश पर्व पर दीपक से गॉव रोशन करेगे।

वैसे तो इस क्षेत्र को सदियो से नेहरू गांधी परिवार कर्म भूमी रहा है। नेहरू गांधी परिवारय भी यहॉ के परिवारिक रिश्तो की दुहाई देता रहा है। नेहरू गांधी परिवार के वारिस कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहॉ से सांसद है। राहुल गांधी देश ही नही विदेश मे भी यहॉ के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे किया करते है। विकास देखने के लिए लोगो को अमेठी आने के लिए अमंत्रित भी करते है। लेकिन उनके रणनीतकारो ने उन्हे नही बताया की अमेठी मे एक ऐसा गांव है जहॉ आम आदमी को मिलने वाली मूलभूत सुविधा भी नही मिल पा रही है ओैर उस गांव मे करीब आठ से दस वर्ष पहले राजीव गांधी विद्युतीकरण परियोजना के तहत लगाये गये विद्युत पोलो पर आाज भी तार नहीं खीचे गये। उस समय राहुल गांधी की माता कांग्रेस अध्यक्ष सांसद थी उनके कार्यकाल मे ही यहॉ विद्युत पोल लगाये गये। जिन पर राहुल के दो दसको के कार्यकाल मे भी तार नही खींचे जा सके है। वैसे तो सांसद निधि को ले कर भी विपक्ष के निशाने पर राहुल गांधी रहते हैं कि सांसद निधि के धन का उपयोग उनके द्वारा नही किया जाता है। अभी हाल मे ही कांग्रेस के लोगो ने भाजपा सरकार और जिलाधिकारी पर आरोप लगाये कि सांसद निधि के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो मे धन अवमुक्त करने मे रोड़ा लगाया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र मे सांसद निधि से कराया जा रहा विकास कार्य दिखाई देता नजर नही आ रहा है। अभी हाल मे राहुल गांधी अपने सांसदीय क्षेत्र अमेठी मे भाजपा नेताओं पर कांग्रेस के द्वारा कराये गये विकास कार्यो का श्रेय लेने का आरोप लगाया। विकास कार्यो की रणनीत बनाने वाले उनके रणनीतकारो को क्यां क्षेत्र के इस गांव की याद अभी तक नही आयी।

Share this story