आज दो नवम्बर को हो सकता है आपका प्रोमोशन जानिए अपना राशिफल

आज दो नवम्बर को हो सकता है आपका प्रोमोशन जानिए अपना राशिफल

आज दो नवम्बर को हो सकता है आपका प्रोमोशन जानिए अपना राशिफ

डेस्क -राशि ग्रह और नक्षत्र जीवन मे बहुत कुछ मायने रखते हैं और इन्ही के वजह से हमारे दिन में धनेश उतार चढ़ाव आते रहते हैं ।तो आइए जाने आज दो नवम्बर को कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि – मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। गुस्सा ना करें। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। गलत जगह पूंजी निवेश न हो इसका ध्यान रखें।

वृषभ राशि – पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। मानसिक थकान महसूस करेंगे। वाणी पर संयम रखें। धन लाभ के योग हैं। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि – शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। पदोन्नति का योग है। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

कर्क राशि – शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। यात्रा पर जाने के योग हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ होगा। परिवार में भाई- बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग हैं।

सिंह राशि – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर खाने- पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के साथ स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इष्टदेव का स्मरण करें। बातचीत में संयत रहें।

कन्या राशि – दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

तुला राशि – कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थ नौकरवर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

वृश्चिक राशि – आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। मानहानि होने की संभावना है। शेयर सट्टा से दूर रहें। यात्रा पर जाने से बचें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

धनु राशि – पारिवारिक समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिडचिड़ापन आएगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर राशि – गृहस्थजीवन की समस्याएं हल होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍त हो सकते हैं। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता मिलेगी। नए कार्य के लिए अनुकूल दिन है।

कुंभ राशि – वाद-विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में बाधा आएगी। आर्थिक हानि की संभावना है। आत्‍मविश्वास कमजोर हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन राशि – घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। प्रवास या यात्रा की संभावना है। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शांति रहेगी। आनंद और उत्साह के साथ दिन बीतेगा।

Share this story