निकायों में भाजपा के जीतने से ही होगा नगर के अंतिम व्यक्ति का विकास - देवेंद्र

निकायों में भाजपा के जीतने से ही होगा नगर के अंतिम व्यक्ति का विकास - देवेंद्र

अमेठी -शिवकेश शुक्ला:मुसाफिरखाना भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सब्जी मंडी में जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन हुआ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए सञ्चालन कलिबख्श सिंह ने किया सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ही अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिये कृत संकल्प है और इसके लिये निकायों में भाजपा की जीत जरूरी है भाजपा ही नगर पंचायत को साफ सुथरा व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला सकती है

जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा की जीत से ही मुसाफिरखाना नगर पंचायत को आदर्श बनाया जा सकता है जिसके लिए भाजपा की जीत जरूरी है सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी भूपेंद्र मिश्र गिरीश शुक्ल सुरेश तिवारी आशा वाजपेयी अनिल त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया इस मौके पर जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र दीपक मिश्र स्वामीनाथ दुबे अतुल सिंह अनुग्रह मिश्र शिव कुमार शुक्ल दुर्गाबख्श सिंह अशोक मौर्य समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे

Share this story