अखिलेश राज में उत्तर प्रदेश था दंगों का प्रदेश ,देश में दंगों की लिस्ट में टाप पर

अखिलेश राज में उत्तर प्रदेश था दंगों का प्रदेश ,देश में दंगों की लिस्ट में टाप पर

नई दिल्ली (राजीव )- एक बार फिर से उत्तर प्रदेश सुर्ख़ियों में है लेकिन अफ़सोस की बात यह है की अपने काम के कारण नहीं अपने कारनामों के कारण | सवाल उठा है अभी हाल में ही सत्ता से बाहर हुई समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में क्राइम का ग्राफ पूरे देश में सबसे ज्यादा था | सबसे बड़ी बात यह है की उस समय समाजवादी पार्टी की सरकार जो आई थी वह बसपा को सत्ता से बेदखल कर के आई थी कौर सरकार भी बसपा में खराब कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आई थी | 2014 से 2016 के बीच समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में थी जो अपने सरकार में बेहतर कानून होने का दावा करते नहीं थकती थी | राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में सरकार द्वारा बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में 2014 - 2016 के बीच 450 सांप्रदायिक दंगे हुए जो की उस समय देश में सबसे ज्यादा थे इतने दंगे उस दौरान कहीं भी नहीं हुए |

अंग्रेजी समाचार इंडियन एक्सप्रेस की ख़बरों के अनुसार यह रिपोर्ट राज्यसभा में सरकार द्वारा रखी गई है |


जबकि कर्णाटक और महाराष्ट्र में 279 और 270 दंगे हुए थे |
मध्य प्रदेश में 205 और राजस्थान में जहाँ भाजपा की सरकार थी वहां भी 200 दंगे हुए |
दंगों के आंकड़े में बिहार और गुजरात को इस मामले में काफी राहत मिली गुजरात में जहाँ 182 दंगे हुए वहीँ बिहार में उन वर्षों में 197 दंगे हुए थे |

Share this story