कई लोगो का घर बर्बाद कर चुकी है ये लुटेरी दुल्हन

कई लोगो का घर बर्बाद कर चुकी है ये लुटेरी दुल्हन

डेस्क- घरों में सेंघ करने के लिए उसके पास अजीब तरीका था। पहले वह घर के सभी लोगो से अच्छा व्यवहार बना लेती थी इसके बाद ऐसा चख्मा देती थी कि परिवार वाले कंगाल हो जाते थे लुटेरी दुल्हन के करतूत सुनकर दंग रह जाएंगे।दो राज्‍यों की पुलिस को उसकी तलाश थी, लेकिन वह खाकी के आंखों में धूल झोंकने में नाकामयाब रही आखिरकार पकड़ ही गई।उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने जो बताया उसे सुनकर होश उड़ गए। इस काम में उसकी मदद करने वाले उसके पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पति लुटेरी दुल्‍हन का भाई बनकर रिश्ता तय करता था। ये दोनों अब तक कई परिवार को शिकार बना चुके हैं। बताया जा रहा है इसके सम्बन्ध देहरादून और दिल्ली से थे

मैनाठेर के जानकपुर निवासी योगेश (32) शादी करना चाहता था। सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के खंडालपुर निवासी जसवंत से उसकी जान पहचान थी। जसवंत ने रोहित उर्फ गौरव से संपर्क किया तो गौरव ममेरी बहन से शादी कराने की बात पर राजी हो गया। एक लाख चालीस हजार रुपये और एक लाख के जेवरात देने की बात पर शादी तय हो गई। गजरौला निवासी ब्रह्मपाल की पत्नी मुन्नी के घर में योगेश को नाजो के परिवार वालों को मिलवाया और रिश्ता तय हो गया।

योगेश को दुल्हन का नाम नाजो के बजाय प्रीति बताया गया था। 27 अक्टूबर को दोनों की शादी हुई। प्रीति विदा होकर जानकपुर आ गई। रात में उसने योगेश को चिकनगुनिया होने की बात बताई। सुबह योगेश मुरादाबाद के लिए घर से निकला। योजनानुसार नाजो ने योगेश की मां रामकली, भाई प्रवेश तथा भतीजे अमन को नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया। इसके बाद गहने और घर में रखी नकदी समेट कर रोहित उर्फ गौरव के साथ चली गई। जाते समय योगेश की बाइक ले गई। घर लौटे योगेश को मामले की जानकारी हुई।

रविवार शाम गुलाबबाड़ी इंदिरा कालोनी से पुलिस ने नाजो और उसके असली पति रोहित उर्फ़ गौरव को हिरासत में ले लिया हैदेहरादून के डालनवाला निवासी नाजो को हाईप्रोफाइल रहना पसंद है। देहरादून के कई बड़े उद्योगपति लोगों के साथ उठना बैठना है। नाजो के पिता ठेके पर पेंटिंग करते थे। परिवार में तीन बहनें फुरकाना चौधरी, फरहा, खुशी तथा भाई अमन व रेहान हैं। दो साल पहले रामपुर निवासी हरिश्चंद्र भाटिया से उसकी शादी हुई। कुछ दिन बाद ही रिश्ता टूट गया था जिसके बाद वो दिल्ली चली गयी

Share this story