MBA करने के बाद कैसे बनाये अपना करियर

MBA करने के बाद कैसे बनाये अपना करियर

डेस्क- MBA करने के बाद क्या करना चाहिए, कौन-कौन से क्षेत्र में रोजगार के ऑप्शन है MBA करने के बाद करियर कैसे बनाये और कैसे MBA की डिग्री लेने के बाद जीवन में बड़ी-बड़ी बुलंदियों को छुए. आज-कल रोजगार का सवाल युवाओं के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है। एम.बी.ए. एक बेहद प्रतिष्ठित और सम्मानजनक क्षेत्र माना जाता है। एम.बी.ए. में हम व्यापार सम्बन्धी विभिन्न प्रबंधों के बारे में ज्ञान हासिल करते हैं। व्यापार जगत से जुड़ी हर छोटी से बड़ी जानकारी को हासिल करके हम इस क्षेत्र में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

http://aapkikhabar.com/21861/Facebook-will-act-on-the-fake-post-and-ask-for-shares

आधुनिक दौर में व्यापार सम्बन्धी अवधारणा काफी हद तक बदल चुकी है। इस बेहद कॉम्पिटिशन दौर में इसकी व्यापकता और लाभ-हानि सम्बन्धी प्रबंधकों की मांग पैदा की है।किस भी विषय का स्टूडेंट कर सकता है MBA में सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी भी वर्ग से पढ़ा छात्र अपना भविष्य ढूंढ सकता है।

यह एक परास्नातक कोर्स है इसलिए इसके लिए आपका स्नातक होना अनिवार्य है। स्नातक के बाद आपको किसी भी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(आई.आई.एम.) में पोस्ट ग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए दाखिला लेने हेतु कॉमन एडमिशन टेस्ट(कैट) अच्छे अंकों से पास करना होगा।

साल में एक बार होने वाली यह परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है। इसकी तैयारी करना लोग 1 वर्ष पहले से ही शुरू कर देते हैं। इसके अलावा देश की किसी यूनिवर्सिटी से किसी उच्च स्तरीय सरकारी और निजी संस्थानों में भी दाखिला लेने के लिए आपको मैनेजमेंट एपटीट्युड टेस्ट(मैट) क्वालीफाईकरना होगा।

Share this story