लालू का नया साल मनेगा जेल में चारा घोटाले में पाए गए दोषी

लालू का नया साल मनेगा जेल में चारा घोटाले में पाए गए दोषी

रांची - लालू यादव एक बार फिर से जेल के सलाखों के पीछे होंगे मामला चारा घोटाले में सजा का है उन्हें इस मामले में सीबीआई की रांची की कोर्ट ने दोषी ठहराया है उसके बाद पुलिस ने उन्हें कस्टडी में ले लिया है | वहीँ भ्रस्ट्राचार के इस मामले में दोषी पाए गए लालू के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है | कांग्रेस ने इस मामले में कहा है चूँकि लालू यादव इस मामले को 1996 से कंटेस्ट कर रहे हैं और अब भाजपा के लोगों द्वारा जनहित याचिका दायर किये जाने के बाद यह मामला सामने आया है कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भाजपा पर आरोप लगाया है की क्यों नहीं सृजन घोटाला की जांच की जा रही है |

  • 21 साल पुराने चारा घोटाले के एक मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान 3 जनवरी को होगा।

  • पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के अलावा बिहार के पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद और पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत, हार्दिक चंद्र चौधरी, सरस्वती चंद्र और साधना सिंह को बरी कर दिया है।
  • देवघर चारा घोटाला केस में कुल 22 आरोपियों में कोर्ट ने जगन्नाथ मिश्र समेत कुल 6 आरोपियों को बरी किया है। लालू समेत 16 अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया गया है।

Share this story