पीएम मोदी ने कहा नई पीढ़ी के लोगों को नए रोजगार के अवसर मिले हैं
नई दिल्ली - भारत दुनिया का नौजवान देश है | नौजवान अपनी उर्जा सही क्षेत्रों में लगायें और स्किल इंडिया योजना जैसी कई योजना स्वरोजगार लोगों को मिला है | 4 लाख करोड़ का कर्ज दिया गया है | मुद्रा योजना ने तीन करोड़ नए enterprenyour दिया है और यह ध्यान दिया जा रहा है की वह भविष्य में लोगों के लिए फायदेमंद हो | यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Persons of Indian Origin में स्पीच देते हुए कहा | उन्होंने कहा की सारे प्रयासों से रोजगार बढ़ रहे हैं |
उन्होंने कहा की प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने के लिए सोलर एनेर्जी को बढ़ावा दिया जा रहा है | मोदी ने कहा की जब जब विकट परिस्थितियां आई हैं भारत सबसे आगे खड़ा रहा है | यह हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है | उन्होंने कहा की प्रथम और द्वित्तीय विश्व युद्ध में सीधे तौर पर कोई भी लेना देना नहीं था तब भी भारत के लोगों ने योगदान दिया है | शांति मिशन में भारत प्रथम पंक्ति में खड़ा हुआ है |
और क्या कहा मोदी ने
- प्रवासी भारतियों को विशेष काम दिया गया है |
- प्रवासी भारतियों के सामने कई सारे avenues हैं यहाँ भारत में निवेश करने के लिए
- आपको यहां देखकर आपके पूर्वजों को कितनी प्रसन्नता हो रही होगी, इसका अंदाजा हम सभी लगा सकते हैं। वो जहां भी होंगे, आपको यहां देखकर बहुत खुश होंगे। सैकड़ों वर्षों के कालखंड में भारत से जो भी लोग बाहर गए, भारत उनके मन से कभी बाहर नहीं निकला
- प्रवासी भारतीय ने जहां एक तरफ खुद में भारतीयता को जीवित रखा, तो दूसरी तरफ वहां की भाषा, वहां के खान-पान, वहां की वेश-भूषा में भी पूरी तरह घुल-मिल गए
- आपने अनुभव किया होगा कि पिछले तीन-चार वर्षों में भारत के प्रति नजरिया बदल गया है। हम पर focus बढ़ रहा है, विश्व का हमारे प्रति नजरिया बदल रहा है, तो इसका मुख्य कारण यही है कि भारत स्वयं बदल रहा है, transform हो रहा है
- “जैसा पहले था, वैसे ही चलता रहेगा, कुछ बदलेगा नहीं”, इस सोच से भारत अब बहुत आगे बढ़ चुका है। भारत के लोगों की आशाएं-आकांक्षाएं इस समय उच्चतम स्तर पर हैं। व्यवस्थाओं में हो रहे संपूर्ण परिवर्तन का, एक irreversible change का परिणाम आपको हर सेक्टर में नजर आएगा
- मैं मानता हूँ कि विश्व के साथ भारत के संबंधों के लिए यदि सही मायने में कोई Permanent Ambassadors हैं तो वो भारतीय मूल के लोग हैं
- हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी न सिर्फ़ भारतीय नागरिकों, बल्कि प्रवासी भारतीयों की समस्याओं पर 24*7 नज़र रखती हैं। उनके नेतृत्व में विदेश मंत्रालय ने consular grievances की real time monitoring और response के लिए “मदद” portal की व्यवस्था खड़ी की है
- अपनी-अपनी कर्मभूमि में प्रगति के लिए आपके योगदान से भारत का नाम भी ऊँचा होता है। भारत के विकास के लिए हमारे प्रयासों में हम प्रवासी भारतीयों को अपना partner मानते हैं। नीति आयोग ने 2020 तक का जो Action Agenda बनाया है, उसमें प्रवासी भारतीयों को विशेष स्थान दिया है
- जहां वैश्विक समाज अलग-अलग स्तरों और विचारधाराओं में बंट रहा है, वहां आप भारत की 'सबका साथ सबका विकास' का उदाहरण दे सकते हैं। जहां विश्व में Extremism और Radicalization के बारे में चिंता बढ़ रही है,वहां आप दुनिया को भारतीय संस्कृति के “सर्व पंथ समभाव” का संदेश दुहरा सकते
- ASEAN देशों से हमारे मज़बूत सम्बन्धों को हमने आसियान संगठन के साथ सम्बन्ध बढ़ाकर और भी ठोस रुप प्रदान किया है। भारत-आसियान संबंधों का भविष्य कितना उज्जवल है, इसकी झांकी अब से कुछ दिनों बाद गणतंत्र दिवस पर पूरी दुनिया देख सकेगी
Watch Live - PM Shri @narendramodi’s address at inaugural session of PIO Parliamentary conference. https://t.co/csPQCGOFro
— BJP (@BJP4India) January 9, 2018
E: Prime Minister Narendra Modi addresses the first PIO (Persons of Indian Origin) Parliamentary Conferen… https://t.co/pmPfDyxE7F
— ANI (@ANI) January 9, 2018