जानिए क्यू मनाया जाता है लोहड़ी का त्योंहार

जानिए क्यू मनाया जाता है लोहड़ी का त्योंहार

डेस्क- लोहड़ी भारत का सबसे फेमस त्योहार है इसे पंजाब के लोगों के लोगों द्वारा सबसे धूमधाम से मनाया जाता है पंजाब के अलावा ये त्योहार हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के भी कई हिस्सों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा एक विशेष त्योहार है इस दिन पंजाबी लोग अलाव जलाकर उसके चारो ओर नाचते है लोहड़ी के अलाव के आसपास लोग इकट्ठे होकर दुल्हा भट्टी का प्रशंसा गायन भी करते है जो पंजाब के लोक पात्र हैं।

इस पर्व को मनाने के पीछे एक विश्वास यह भी है लोहड़ी का जन्म होलिका की बहन के नाम पर हुआ था लोग मानते हैं कि होलिका की बहन बच गई थी लेकिन होलिका खुद आग में जल कर मर गई थी अनेक किसान इस दिन से अपने नए साल की शुरुआत में लोहड़ी मनाते हैं।

लोहड़ी की सुरुवात एक कहानी के आधार पर हुई बताया जाता है कि पंजाब में दूल्हा भट्टी नाम का एक शख्स था जो गरीब लोगों की मदद करता था उसने मुश्किल समय में सुंदरी और मुंदरी दो अनाथ बहनों की मदद की जिनको उसके चाचा ने जमीदारों को सौप दिया था दूल्हे ने उन्हें जमीदारों के चंगुल से छुड़ाकर लोहड़ी की इसी रात आग जलाकर उनकी शादी करवा दी और एक सेर शक्कर उनकी झोली में डालकर विदाई की माना जाता है कि इसी घटना की वजह से लोग लोहड़ी का त्योहार मनाते हैं।

Share this story