भाजपा विधायक के गांव में बेरहमी से की गई हत्या

भाजपा विधायक के गांव में बेरहमी से की गई हत्या

  • छप्पर में सो रहे व्यक्ति को धारदार हथियार से काटा और आधे शव को जलाया

गोण्डा ((एच पी श्रीवास्तव )जनपद के करनैलगंज कोतवाली अंतर्गत भाजपा विधायक बावन सिंह के गांव में छप्पर में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियारों से अंग-भंग करके हत्या कर दी गई। मृतक का कमर के नीचे का आधा हिस्सा गायब मिला है। हत्या को हादसा बनाने के लिए आधे शव को जला दिया गया।
गांव वालों को इसकी भनक शुक्रवार की दोपहर बाद तब हुई जब कुत्ते एक पैर के कटे हुए पंजे को लेकर नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने दूरभाष द्वारा इसकी सूचना 100 नंम्बर पुलिस को दी।

क्या था मामला , कैसे जाने लोग

जनपद के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गद्दोपुर की घटी घटना है ! इसी गांव में कटरा बाजार क्षेत्र के भाजपा विधायक बावन सिंह का भी आवास है। इसी गांव में मृतक सुशील कुमार सिंह उम्र 42 वर्ष पुत्र रामनरायन सिंह का घर है। वह हमेशा अपने पक्के मकान के बगल में एक छप्पर में खाना बनाता और खाता था। उसके बाद अपने पक्के मकान में सोने के लिए चला जाता था।
गांव वालों के अनुसार 11जनवरी 2018 गुरुवार की रात वह अपने छप्पर में ही था। शुक्रवार को दोपहर में गांव के युवक एक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। उसी बीच एक कुत्ता मनुष्य के पैर का एक पंजा नोंच रहा था। जिसे लड़कों ने देखा और गांव में लोगों से चर्चा की और यह बात गांव में आग की तरह फैल गयी । उसके बाद गांव के लोगों ने गांव में तलाश शुरू की तो सुशील कुमार के छप्पर में उसका अधजला शव पड़ा मिला। पहले लोगों को शक हुआ कि गैस सिलेन्डर से जलकर मौत हुई है। मगर जब मौके पर यूपी डायल 100 की पुलिस पहुंची तो देखा कि उसका सीने के नीचे का आधा धड़ ही नहीं था। किसी धारदार हथियार से कटा पैर उसी का था। मौके पर दो गैस सिलेन्डर रखे थे जिनमें गैस भरी हुई थी। छप्पर भी सुरक्षित था। तब लोगों को हत्या होने का अंदेशा हुआ। गांव के लोगों को शक है कि पहले सुशील की हत्या की गई और बाद में उसके आधे अंग को जला कर गैस से आग लगने से मौत होना दिखाने का प्रयास किया गया। जबकि जो पैर मिला है वह धारदार हथियार से कटा हुआ पाया गया। गांव के लोग इसे हत्या ही मान रहे हैं।
डायल 100 की पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। हर स्तर पर उसे देखा जा रहा है।

Share this story