चौक जायेंगे जानकर इस काम भी आता है सरसों का तेल

चौक जायेंगे जानकर इस काम भी आता है सरसों का तेल

डेस्क- खाना बनाना हो या नॉन वेज आम तौर पर सरसों के तेल का ही यूज़ किया जाता है खाने में स्वाद के साथ-साथ सरसों के तेल के कई अलग फायदे भी हैं जो शायद आपको पहले से नहीं पता होंगे सरसों के तेल को आयुर्वेद में औषधि के तौर पर माना गया है कई मुख्य औषधियां तो सरसों के तेल से ही बनती हैं कई जगहों पर इसे कड़वा तेल भी बोलते हैं तो आज हम आपको बतायेंगे सरसों के तेल के फायदे।

पढ़े:- इस तरह देखे हथेली से अपना भविष्य

  • सरसों के तेल को हल्का गर्म कर जोड़ों की मालिश की जाए तो दर्द पल भर में छूमंतर हो जाता है। यदि दर्द पुराना है तो साथ में औषधियां भी लेनी पड़ सकती हैं।
  • रूखे चेहरे को पल में नमी देने के लिए सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करें। सरसों के तेल में विटामिन-E होता है। जिससे त्वचा को अंदरूनी पोषण मिलता है।
  • सरसों के तेल में प्रयुक्त विटामिन जैसे थियामिन, फोलेट व् नियासिन शरीर के मेटाबोलिज़्म को बढ़ाते हैं। जिससे वजन कम करने में भी सहायता मिलती है।

पढ़े:-जानिए कब लडकी अपने प्यार का इजहार करती है

  • सरसों का तेल शरीर के अंदर ऐपिटाइजर का काम करता है। इससे भूख भी ज़्यादा लगती है।
  • मैग्नीशियम, अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। जो कि अस्थमा, मरीजों के लिए फायदेमंद है।
  • सरसों के तेल में नमक मिला कर हल्का गर्म करें और फिर मसूड़ों की मालिश करें। ऐसा करने से दांतों का दर्द ठीक होता है और मसूड़े भी मज़बूत रहते हैं।

पढ़े:-भूलकर भी इन चीजो के साथ दूध न पिए वरना आपको हो सकता है नुकसान

  • कान में दर्द होने पर सरसों के तेल को गुनगुना कर 2-3 बूंदे कान में डालें। इससे कान का दर्द कुछ ही पलों में खत्म हो जायेगा।
  • सर्दियों में होंठ फट जाते हैं बेहतर है कि किसी लिप बाम की जगह सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। इससे जल्दी और लंबा आराम मिलेगा और होंठ मुलायम रहेंगे।

Share this story