धर्म न बदलने पर पिता-चाचा ने किया ऐसा

धर्म न बदलने पर पिता-चाचा ने किया ऐसा

Desk-शादी के बाद धर्म न बदलना एक महिला को भारी पड़ गया। इसके लिए पीड़िता को अपनी जान भी गवानी पड़ी। यह मामला झारखंड के रामगढ़ से प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार पहले महिला का गैंगरेप किया गया फिर उसकी हत्‍या कर दी। इस घटना को अंजाम दिया खुद पति के पिता और उसके चाचा ने।

जब आरोपी अंजाम दे रहे थे, तो महिला का पति पीड़िता की चींखे सुन रहा था। मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि महिला के साथ गैंगरेप किया गया है। अब पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गौर कर रही है साथ ही जांच कर रही है। बता दें कि पुलिस ने महिल के पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद सभी मामले सामने आए।

रामगढ़ की एक महिला ने दूसरे धर्म के व्यक्ति से विवाह किया था। जिसके ऊपर धर्म बदले का दबाव डाला जा रहा था, जब उसने इससे मना किया तो उसकी हत्‍या कर दी। करीब एक महीने के बाद महिला की लाश नहर के किनारे पर मिली थी।


Share this story