दिन में वकील और रात में एमआर की हत्या

दिन में वकील और रात में एमआर की हत्या

डेस्क-शहर रविवार को ताबड़तोड़ दो हत्याओं से मामला सामने आई है दोपहर में परमट चौराहे पर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं देर रात बजरिया में कुछ लोगों ने एक एमआर को गोली से भून डाला। इस घटना से पुरे पांच शहर में दहशत का माहौल गया।परमट निवासी वकील सुनील शर्मा (40) रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे पिता मिश्रीलाल के साथ आनंदेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में वकील मोहित श्रीवास्तव से उनकी पुराने विवाद पर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।

पुराने विवाद के कारण मारी गोली
इसी बीच मोहित की पत्नी ऋचा घर से दोनाली बंदूक ले आई और सुनील पर गोली चला दी। एक गोली सुनील की नाक के नीचे जा लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों ने मोहित व ऋचा को पीटना शुरू कर दिया। परमट चौकी के सिपाही पहुंचे और भीड़ के चंगुल से दोनों को छुड़ाया। लहूलुहान मोहित को हैलट जबकि ऋचा को पुलिस थाने ले गई। एसएसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने अपनी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

लोगो ने पुलिस को जानकारी दी
इधर कागजी मोहाल मस्जिद के पास देर रात छोटा मिया हाता निवासी मेडिकल रिप्रेजेनटेटिव जहीर अब्बास (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह स्कूटी से बांसमंडी स्थित गरीब नमाज मजार के पास एक निकाह में शामिल होने जा रहा था। कुछ लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम के साथ जहीर के घर पर जानकारी दी। देर रात एसपी पश्चिमी ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। जहीर के खिलाफ ग्वालटोली और कर्नलगंज में अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को हुई जानकारी के मुताबिक वह एक बड़े अपराधिक गिरोह का सदस्य रहा है।

Share this story