सुबह के समय ये चीज देखने से मिलते है शुभ संदेश जानिए

सुबह के समय ये चीज देखने से मिलते है शुभ संदेश जानिए

डेस्क-हर व्यक्ति चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत अच्छे से हो और इसी कारण वह व्यक्ति पूजा पाठ करके घर से निकलता है। दिन की शुरुआत अगर अच्छे से होती है तो, आपका पूरा दिन अच्छे से गुजर जाता है। यही कारण है कि अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर जाता है तो, माताएं उसे दही गुड़ खिलाती हैं जिससे उनका पूरा दिन अच्छे से बीत जाता है। तो चलिए दोस्तों जानते हैं कि वह कौन सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें देखने से मिलते हैं ये शुभ संकेत।

अगर आप घर से निकलते समय गाय को देख लें या फिर गाय का दूध निकालते हुए देख लें तो, यह बहुत ही शुभ माना जाता है। गाय के बछड़े को दूध पीता हुआ देखने से भी शुभ संकेत मिलते हैं इससे यह संकेत मिलता है कि आपके घर में कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अगर सुबह के समय आप हवन होता हुआ हवन कुंड देख लें तो, यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है, क्योंकि यह आपके जीवन में सभी बुराइयों को जलाकर समाप्त कर आपके जीवन को सुखमय बनाती है।

Republic Day Jio देने जा रह है शानदार Offer जानिए

सुहागिन स्त्रियों को देखना भी बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है

शास्त्रों के अनुसार सुहागिन स्त्रियों को देखना भी बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है, क्योंकि यह मां लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती हैं। यदि घर के बाहर कोई स्त्री दिखे तो, यह और भी शुभ संकेत माना जाता है। सुबह उठकर अपनी दोनों हथेलियों को देखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसा माना जाता है कि हथेलियों में ब्रह्मा, लक्ष्मी और सरस्वती का वास माना जाता है। सुबह के समय अगर आप आरती होता हुआ देख लें तो, यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है, क्योंकि यह मन के सभी कष्टों को दूर कर देती है। सुबह के समय हरी घास को देखना भी बहुत ही शुभ संकेत बताया गया है और नदी को देखना भी बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।

Share this story