क्या नहीं हुआ था रावण का अंतिम संस्कार जानिए

क्या नहीं हुआ था रावण का अंतिम संस्कार जानिए

डेस्क-रामायण में भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का विस्तृत वर्णन है। युद्ध में श्रीराम ने रावण का वध कर दिया था और लंका का शासन विभीषण को सौंप दिया। ऐसे में यह प्रश्न स्वाभाविक है कि रावण के शव का क्या हुआ, उसका अंतिम संस्कार कहां किया गया, ऐसे तमाम सवाल आज भी बरकरार हैं लेकिन श्रीलंका के अनेक लोगों का मानना है कि रावण का शव आज भी धरती पर मौजूद है। उसे ‘ममी’ बनाकर सुरक्षित रखा हुआ है जैसे मिस्र के पिरामिडों में प्राचीन काल के राजाओं के शव रखे जाते थे। श्रीलंका के पुरातत्व विभाग ने भी इस बात का जिक्र किया था।

जब आप अपने पार्टनर को होठों पर Kiss करते हैं वो कैसा महसूस करती है जानिए

यह ममी वहां के रागला जंगलों में रखी हुई बताई जाती है। माना जाता है कि जब रावण का वध कर दिया गया तो उसके सैनिकों ने उसे पुनर्जीवित करने के अनेक प्रयास किए, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। वे अपने प्रिय राजा का शव जलाना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने शव को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न रसायनों का इस्तेमाल किया और उसे ममी के रूप में रख दिया।

Share this story