श्रद्धालुओं से भरी बस नदी में गिरी, 13 की मौत, 3 घायल महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ हादसा
डेस्क-महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक बड़ा हादसा हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी बस पंचगंगा नदी में जा गिरी। खबर लिखे जाने तक 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रेस्क्यू टीम ने नदी से बस और शवों को निकाल लिया है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे कोल्हापुर के पास पंचगंगा नदी पर बने शिवाजी ब्रिज पर यह हादसा हुआ। बस में कुल 15 लोग सवार थे, जो एक धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस शिवाजी ब्रिज से पहले बेकाबू हुई और डिवाइडर तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।
पुलिस ने कहा है कि बस में तीन परिवार थे जो रत्नागिरी में गणपतिपुले मंदिर के दर्शन से लौट रहे थे। मृतकों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल है।बताया जा रहा है कि 3 लोगों की राहगीरों ने जान बचाई। बस के गिरते ही वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी साथ ही नदी में कूद कर बचाव के काम में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और क्रेन की मदद से बस को निकाला।
12 dead and 3 injured after a mini bus fell into a river in Maharashtra’s Kolhapur pic.twitter.com/IcTP5JxRuA
— ANI (@ANI) January 27, 2018