जानिए कैसे हुआ था कोहिनूर हीरा श्रापित

जानिए कैसे हुआ था कोहिनूर हीरा श्रापित

डेस्क-क्या आप लोग जानते है कोहिनूर के बारे में तो आपने सुना ही होगा। कोई इसे मनहूस कहता है कोई इसे दुर्लभ बताता है। इससे जुड़ी कहानियों की भी कमी नहीं। महाराजा रणजीत सिंह के खजाने का ये हीरा अंग्रेज ले गए थे। फिलहाल ये हीरा ब्रिटेन की महारानी के पास है लेकिन अब इसका रूप बदला जा चुका है। खैर, हम आपको इससे जुड़ी एक ऐसी कहानी बताते हैं जो शायद ही आपने सुनी होगी।

भारत के ऐसे रहस्यमय मंदिर, कोई नहीं जान पाया अब तक इनके राज

इन परछाईं वाले तस्वीरों को Zoom करके देककर रह जायेगे हैरान

सन् 1812 की जब पंजाब पर महाराजा रणजीत सिंह का शासन था।रणजीत सिंह ने कश्मीर को सूबेदार अतामोहम्मद के शिकंजे से छुड़ाया था।अतामोहम्मद ने महमूद शाह द्वारा पराजित अफगानिस्तान के शासक शाहशुजा को कैद किया हुआ था।शाहशुजा अहमद शाह अब्दाली का वंशज था। अब्दाली को ये हीरा शाहरूख मिर्जा ने दिया था। शाहशुजा को आजाद कराने के लिए उसकी बेगम वफा ने लाहौर महाराजा रणजीत सिंह से प्रार्थना की थी। बेगम ने इसके बदले कोहिनूर देने की पेशकश की थी। रणजीत सिंह ने इस बात को मान लिया। उन्होंने कश्मीर को आजाद करा लिया और शाहशुजा अपने घर पहुंच गया।

Share this story