आखिर क्या रहस्य है कुलधरा गाँव का जंहा पर लोग जाने से भी डरते है जानिए क्यों

आखिर क्या रहस्य है कुलधरा गाँव का जंहा पर लोग जाने से भी डरते है जानिए क्यों

डेस्क-राजस्थान की धरती पर आपको सबकुछ मिलेगा चारों तरफ फैली खूबसूरती, शानदार कल्चर और बेहतरीन खाना,लेकिन यहां पर एक ऐसी भी दुनिया है जो रहस्य से जुड़ी है। ऐसी कहानियां जिनका कोई अंत नहीं है, जो सदियों से लोगों के दिलो-दिमाग पर हावी हैं। ऐसी ही एक कहानी है राजस्थान के एक गांव कुलधरा की। एक ऐसा गांव जो रात ही रात में वीरान हो गया और सदियों से लोग आजतक नहीं समझ पाए कि आखिर इस गांव के वीरान होने का राज क्या था।

लड़कियों को प्रपोज करने से पहले लडको को इन बातो को रखे ध्यान जानिए क्यों

आज से करीब 200 साल पहले, जब कुलधरा, खंडहर नहीं था बल्कि आसपास के 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों से आबाद हुआ करते थे। लेकिन फिर जैसे कुलधरा को किसी की बुरी नजर लग गई, वो शख्स था रियासत का दीवान सालम सिंह। गांव के एक पुजारी की बेटी पर सालेम सिंह की बुरी नजर पड़ी और वो खूबसूरत लड़की जैसे सालेम सिंह की जिद बन गई। सालेम सिंह ने उस लड़की से शादी करने के लिए गांव के लोगों को चंद दिनों की मोहलत दी|

Share this story