यज्ञ करते है समय लोग क्यों बोलते है स्वाहा

यज्ञ करते है समय लोग क्यों बोलते है स्वाहा

डेस्क-क्या आप लोग जानते है की स्वाहा का मतलब क्या होता है देवी देवताओं तक पहुंचाने के लिए अग्नि का प्रयोग आरंभ किया। किंतु यज्ञ करते समय हवन डालने के दौरान स्वाहा का बोला जाता था। स्वाहा का अर्थ ही अपने आप में बहुत रोचक है। देव आह्वान के निमित्त मंत्र पाठ करते हुए स्वाहा का उच्चारण कर निर्धारित हवन सामग्री का भोग अग्नि के माध्यम से देवताओं को पहुंचाते हैं। इस स्वाहा का निर्धारित नैरुक्तिक अर्थ है सही रीति से पहुंचाना परंतु क्या और किसको. यानि आवश्यक भौगिक पदार्थ को उसके प्रिय तक। हवन अनुष्ठान की ये आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण क्रिया है।

कोई भी यज्ञ तब तक सफल नहीं माना जा सकता है जब तक कि हविष्य का ग्रहण देवता न कर लें। किंतु देवता ऐसा ग्रहण तभी कर सकते हैं जबकि अग्नि के द्वारा “स्वाहा” के माध्यम से अर्पण किया जाए। निश्चित रूप से मंत्र विधानों की संरचना के आरंभ से ही इस तथ्य पर विचार प्रारंभ हो चुका था कि आखिर कैसे हविष्य को उनके निमित्त देव तक पहुंचाया जाए. विविध उपायों द्वारा कई कोशिशें याज्ञिक विधान को संचालित करते वक्त की गईं। आखिरकार अग्नि को माध्यम के रूप में सर्वश्रेष्ठ पाया गया तथा उपयुक्त तम शब्द के रूप में “स्वाहा” का गठन हुआ।

सुहागरात पर दुल्हन दुल्हे के साथ करती है ऐसा जानिए क्या

लड़की से इंटरव्यू में पूछा DJ की फुल फॉर्म क्या होती है फिर ये दिया जवा
अग्नि और स्वाहा से रिलेटेड पौराणिक आख्यान भी बेहद रोचक हैं। शिव पुराण में स्वाहा से संबंधित वर्णन आए हैं। इसके अलावा ऋग्वेद, यजुर्वेद आदि वैदिक ग्रंथों में अग्नि की महत्ता पर अनेक सूक्तों की रचनाएं हुई हैं।स्वाहा दक्ष प्रजापति की पुत्री थीं जिनका विवाह अग्निदेव के साथ किया गया था। अग्निदेव को हविष्य वाहक भी कहा जाता है। ये भी एक रोचक तथ्य है कि अग्निदेव अपनी पत्नी स्वाहा के माध्यम से ही हविष्य ग्रहण करते हैं तथा उनके माध्यम यही हविष्य आह्वान किए गए देवता को प्राप्त होता है।

Share this story