क्या वाकई में होता है पुनर्जन्म,कुछ तथ्य तो यही साबित करते हैं

क्या वाकई में होता है पुनर्जन्म,कुछ तथ्य तो यही साबित करते हैं

डेस्क-जिसका जन्म हुआ उसकी मृत्यु निश्चित है। लेकिन मौत के बाद क्या होता है, ये कोई नहीं जनता। मौत के बाद के सफर की खोज में अक्सर ही पुनर्जन्म का सिद्धान्त भी आता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो पुनर्जन्म में विश्वास रखते हैं। वैज्ञानिक भी पुनर्जन्म की गुत्थी सुलझाने में लगे रहते हैं। दुनिया में ऐसे कई उदाहरण भी हैं, जिनमें लोगों को अपने पिछले जन्म की बातें याद थी। वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भी इनकी बातों को नहीं झूठला सके। लेकिन आपको क्या लगता है। इसके पीछे कोई लॉजिक या विज्ञान है। आइये जानने की कोशिश करते हैं।

किसी भी लड़के को online डेटिंग करते समय ध्यान रखें बाते

1930 के दशक में दिल्ली में जन्मी शांति देवी बचपन से अपने पति और बच्चों के बारे में बात करती थी। पहले पहल तो किसी को भी इस बात पर विश्वास नहीं होता था।शांति देवी कहती थी कि वो मथुरा से हैं और उनका नाम लुगड़ी देवी है। उनके पति का नाम केदारनाथ है और उनका एक बेटा भी है। असल में भी मथुरा में लुगड़ी देवी हुआ करती थी|

Share this story