अंडर19 वर्ल्ड कप भारत एक बार फिर जीता इस जीत के हीरो रह यह खिलाडी

X
userlog3 Feb 2018 8:10 AM GMT
डेस्क-आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूजीलैंड के बे ओवल मैदान पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के 217 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 38.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर 220 रन बना डाले। मनजोत कालरा 101 और हार्विक देसाई 47 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा ने शानदार सेंचुरी जड़ी और फाइनल में सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाजों की विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए। शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के विकेट गिरने के बाद मनजोत ने हार्विक देसाई के साथ मिलकर भारत को जीत के करीब पहुंचाया।
- हार्विक ने भी शानदार बल्लेबाजी की। भारत ने 131 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया था।
- शुभमन गिल 30 गेंद पर 31 रन बनाकर परम उपल की गेंद पर स्टंपिंग आउट हुए।
- गिल ने मनजोत कालरा के साथ मिलकर 60 रनों की तेज साझेदारी निभाई।
इससे पहले पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद मनजोत कालरा और शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। मनजोत ने 47 गेंद पर 50 रन पूरे किए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के निकले।
- इससे पहले भारत ने 71 रनों पर पहला विकेट गंवाया था।
- कप्तान पृथ्वी शॉ 29 रन बनाकर विल सदरलैंड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।
- 11 ओवर तक भारत का स्कोर 70/0 था। 12वें ओवर में भारत को पहला झटका लगा।
- मनजोत कालरा का साथ देने शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं। चार ओवर के बाद बारिश शुरू हुई थी,
- जिसके चलते मैच को बीच में ही रोकना पड़ा था। तब भारत का स्कोर चार ओवर में 23/0 था।
Next Story