फतेहाबाद में चला एचआईवी/एड्स को लेकर जनजागरूकता अभियान

फतेहाबाद, हरियाणा। भारत सरकार विज्ञान क्लब से संबद्ध समाज सेवी संस्था (साथी ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी) द्वारा हरियाणा के फतेहाबाद में एचआईवी/एड्स को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को पौधरोपण वह जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

इस अवसर पर समाज सेवी संस्था (साथी ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी) के सचिव संदीप पाल ने कहा कि
जन स्वास्थ्य के लिए सबसे खतरनाक माने जाने वाले हयूमन इम्यूनोडिफिसिएंसी वायरस (एचआईवी)/ एड्स के मामलों में यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर गिरावट देखने को मिली है। 29 साल की जंग के बाद भारत में भी एचआईबी/एड्स के मामलों में कमी दर्ज की गई है। बावजूद इसके भारत मंे अभी भी एचाआईबी/एड्स को लेकर युद्ध स्तर पर जागरूकता अभियान जारी रखने की जरूरी है। तभी इस बीमारी से देश मुक्त हो पायेगा।
उन्होने कहा कि लोगों को अपने जीवन साथी के प्रति वफादार रहना चाहिए और एचआईबी/एड्स पीड़ित के साथ लोगों को भेदभाव का व्यवहार नहीं करना चाहिए।
श्री पाल ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में एचआईवी से सबसे अधिक किशोर 10-19 वर्ष से पीड़ित हैं। यह संख्या 20 लाख से अधिक है। वर्ष 2000 से अब तक किशोरों के एड्स से पीड़ित होने के मामलों में तीन गुना इजाफा हुआ है।
जो की चिंता का विषय है। एड्स से पीड़ित दस लाख से अधिक किशोर सिर्फ छह देशों में ही रह रहे हैं, इनमे दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, केन्या, भारत, मोंजाबिक और तंजानिया हैं। मां से नवजात को होने वाले एचआईवी संक्रमण से मुक्त पहला देश क्यूबा बन गया है।
साथ ही संदीप ने कहा कि देश में तेजी से हो रहे शहरीकरण के चलते जल और पेड़-पौधे जैसे प्रकृति संसाधनों का दोहन हो रहा है। इससे प्रकृति में असंतुलन पैदा हो रहा हैै। इसे रोकना जरूरी है अन्यथा लोगों के समाने जीवन को लेकर गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। देश के तमाम राज्यों में लगातार वाटर लेवल गिरता जा रहा है। पेड़-पौधे की कटाई के कारण वातावरण दूषित हो गया है इस कारण लोगों को सांस की गम्भीर बीमारी हो रही हैं। और कैंसर के शिकार हो रहे हैं।
इससे पूर्व (साथी ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी) हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में बेटी बचाओ। बेटी पढ़ाओ। जल संरक्षण, पौधारोपण, मलेरिया निवारण जैसे मुद्दे पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा चुका है।

Share this story