यहां कानून नही दबंगों का चलता है राज

यहां कानून नही दबंगों का चलता है राज
  • बेगार ना करने पर दलितो का किया पिटाई
  • दबंगों ने आधा दर्जन लोगों को किया घायल

गोण्डा। नवाब गंज थाना क्षेत्र में बेगारी करने से मना किया तो एक दलित परिवार के घर मे घुस कर दबंगो ने परिवार के पांच लोगों की जमकर पिटाई किया। तीन लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल लोगो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला

नवाब गंज थाना क्षेत्र के खैमी पुर गांव के निवासी राम राखे के घर में दिन दहाड़े कुछ दबंग लोग घुस गए। और जमकर तांडव किया। जिस में 30 वर्षीय राम किशोर पुत्र राम राखे, पूजा पत्नी अवध राम व राम राखे की दो पत्नी राज पति और केवल पति की पिटाई किया।

पीडित के अनुसार


घायल अवस्था मे राम राखे ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग जबरन अपने खेत मे गन्ने की बुवाई करने के लिए बुला रहे थे। मना करने पर पिटाई की गई। इन का कहना है कि कई बार काम कराया है लेकिन मजदूरी नही दिया। पैसा मांगने पर मारने की धमकी दिया करते थे। अब की बार काम करने से मना कर दिया तो घर मे घुस कर मारा पीटा गया।

Share this story