होली के इन रंगों से जा सकती है आंखों की रौशनी

होली के इन रंगों से जा सकती है आंखों की रौशनी

डेस्क- जैसा की आप सभी जानते है होली प्रेम का त्यौहार है लेकिन क्या आपको पता है कि इस दौरान आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत पड़ती है आजकल लोग सिंथेटिक रंगों का इस्‍तेमाल करते हैं इन रंगों से हमारी त्‍वचा, सेहत और आंखों को बहुत नुकसान होता है लेकिन कुछ लोग अभी भी सूखे गुलाल की होली खेलना पसंद करते हैं मगर ज्‍यादातर लोग अब भी सिंथेटिक और खतरनाक रंगों से ही होली खेलते हैं होली के बाद अकसर लोगों की आंखों में जलन और सूजन की शिकायत होती है और ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि आप इन रंगों से बचे।

रंग खेलते समय दे ध्यान ये बाते

  • अगर होली के दौरान अपनी आंखों का खयाल न रखें तो सूजन जलन और एलर्जी जैसी शिकायतें हो सकती हैं कई बार यह समस्‍या गंभीर रूप ले लेती है और व्‍यक्ति को अपनी आंखें तक खोनी पड़ती हैं कुछ रंगों से कैंसर भी हो सकता है जानते हैं होली के दौरान आप अपनी आंखों की रक्षा कैसे कर सकते हैं।
  • जब भी आपकी आंखों में रंग आने का खतरा हो अपनी आंखों को ढंक ले बेहतर रहेगा कि अगर आप होली खेलते समय सनग्‍लास पहन लें।
  • लोगों को चेहरे पर रंग लगाने से मना कीजिये अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो रंग लगते समय आंखें और मुंह बंद कर लें।
  • लोगों से आंखों के आसपास रंग लगाने से मना करें।
  • आप सिर पर टोपी पहन सकते हैं इससे भी रंग के आंखों में जाने की आशंका कम हो जाती है।
  • आप कार से सफर कर रहे हैं तो गाड़ी के शीशे बंद रखिये आजकल बच्‍चे पानी और रंगों के गुब्‍बारों से होली खेलते हैं ये आपकी आंखों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है अगर गुब्‍बारा आंख पर लग जाए तो इससे पुतली और यहां तक कि रेटीना को भी नुकसान हो सकता है।
  • आंखों के आसपास कोल्‍ड क्रीम की एक मोटी परत बना लें इससे आपको आंखों के आसपास का रंग छुड़ाने में आसानी होगी।
  • आंखों के आसपास से रंग छुड़ाते समय अपनी आंखों को कसकर बंद रखें।
  • रंग छुड़ाते समय गर्म पानी का इस्‍तेमाल करें इससे रंग आसानी से छूट जाता है।
  • आपको मालूम होना चाहिए कि रंगों में मौजूद कैमिकल किसी की आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है तो बेहतर है कि आप प्राकृतिक रंगों से होली खेलें और साथ ही दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

Share this story