जानिए होली क्यू मनायी जाती है

जानिए होली क्यू मनायी जाती है

प्रिय पाठकों/मित्रों, होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है हिंदुओं के पवित्र त्योहारों में से होली एक प्रमुख त्यौहार है जिसे पुरे भारत में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है इस पर्व को भी असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है जहां एक तरफ होली वाले दिन सभी तरह तरह के रंगों में रंगे दिखाई पड़ते है तो वहीं दूसरी तरफ इससे एक दिन पहले होलिका दहन मनाई जाती है, जिसे भक्त प्रह्लाद के विश्वास और उसकी भक्ति के रूप में मनाया जाता है धार्मिक ग्रंथों के अनुसार होलिका दहन को होलिका दीपक या छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है जो होली से एक दिन पहले मनाया जाता है यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है होली का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और रंग भर देता है जीवन को रंगीन बनाने के कारण इस पर्व को रंग महोत्सव भी कहा जाता है होली के त्योहार को एकता और प्यार का प्रतीक भी माना जाता है यह एक पारंपरिक और सांस्कृतिक हिंदू त्योहार है।

Share this story