नीबू का ये पार्ट दूर कर देगा इन खतरनाक बीमारियों को

नीबू का ये पार्ट दूर कर देगा इन खतरनाक बीमारियों को

डेस्क- नींबू का रस तो गुणों से भरपूर होता है लेकिन इसके छिलके भी गुणों से भरपूर होते हैं हम अकसर इन्हें बेकार समझकर कूड़े के डिब्बे में फेंक देते हैं लेकिन नीबू का ये फायदा आप नही जानते होगे आज हम आपको नीबू के इस फायदे के बारे में बतायेंगे जिससे इस्तिमाल में लाने से दूर हो जायेंगे बड़ी से बड़ी खतरनाक बीमारी।

हड्डियां मजबूत बनाये

  • नींबू के छिलके आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
  • इसमें उच्च मात्रा में कैल्श‍ियम और विटामिन सी होता है।
  • जो हड्डियों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है।
  • इसके अलावा यह हड्ड‍ियों से जुड़ीं बीमारियों जैसे ऑस्ट‍ियोपोरोसिस, रहेयूमेटॉयड अर्थराइटिस और इंफ्लेमेटरी पोलीअर्थराइटिस से भी बचाने में मदद करता है।

टॉक्सिन हटाये

  • हमारे शरीर में कई विषैले पदार्थ यानी टॉक्सिन मौजूद होते हैं।
  • ये पदार्थ न केवल हमारे शरीर को अंदर से कमजोर बनाते हैं।
  • बल्कि साथ ही साथ हमारे भीतर अल्कोहल और अन्य नुकसानदेह खाद्य पदार्थों के खाने की लालसा भी बढ़ाते हैं।
  • नींबू के छिलके अपने खट्टे स्वाद और स्वभाव के कारण, इन विषैले पदार्थों को दूर करने में मदद करते हैं।

कैंसर से लड़े

  • इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।
  • लेकिन,नींबू के छिलके कैंसर से बचाने और उसके इलाज में काफी मददगार होते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्त्व कैंसर की कोश‍िकाओं से लड़ने में मददगार होते हैं।

दिल को रखे सेहतमंद

  • नींबू के छिलके में मौजूद पोटेश‍ियम रक्तचाप को सही रखने में मदद करता है।
  • सही रक्तचाप से हमारा दिल भी सही रहता है।
  • इसके साथ ही नींबू के छिलके हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
  • और हमें दिल के दौरे और डायबिटीज से बचाते हैं।

मुंह को सही रखे

  • मुंह के स्वास्थ्य को सही रखने में भी नींबू के छिलके काफी मददगार होते हैं।
  • विटामिन सी की कमी से कमजोर दांत और मसूड़ों से खून आने की समस्या होती है।
  • विटामिन सी कमी से स्कर्वी और जिंजिविटस हो जाता है।
  • नींबू के छिलके में सिट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है।
  • जो विटामिन सी की कमी से हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद करता है।
  • यह दांतों और मसूड़ों से संबंध‍ित बीमारियों को भी दूर रखता है।

Share this story