जानिए सपने आने के पीछे इस क्या रहस्य है इस क्या फायदे होते है

डेस्क-हर इंसान नींद के आगोश में जाते ही सपनों की दुनिया में खो जाता है। जब भी आपको गहरी नींद आती है तो कोई ना कोई सपना जरूर आता होगा। कभी-कभी ये सपना इतना वास्तविक होता है कि हम जो देखते हैं वह सच प्रतीत होता है, जैसे कि हम हकीकत में उसी स्थान पर हैं और उन लोगों के साथ हैं, लेकिन जब हमारी नींद खुलती है तब हमें यह एहसास होता है कि यह सब तो हम सिर्फ एक सपना था। कई सपने अच्छे होते हैं कई बुरे। अच्छे सपने हमारा दिन बना देते हैं वहीँ बुरे सपने हमारे मस्तिष्क को डिस्टर्ब कर देते हैं। कभी-कभी ऐसे सपने हमें लम्बे समय तक याद रह जाते हैं।

CM योगी ने गोरखपुर में मतदान करने बाद राहुलगाँधी को कहा ऐसा

अक्सर जो हम सपने देखते हैं उनका हमारे जीवन से कोई न कोई सम्बन्ध जरूर होता है, सपने के द्वारा हमें यह पता लग जाता है कि भविष्य में हमारे साथ क्या घटना घट सकती है, क्योंकि सपने अक्सर कई घटनाओं के होने का संकेत देते हैं। कई बार हम अपने सपने में ऐसे व्यक्तियों को देखते हैं, जिन्हें हम जानते तक नहीं हैं। वह हमारे लिए पूर्ण रुप से अजनबी होते हैं। विज्ञान का कहा मानें तो सपने हमारे अवचेतन मन का हिस्सा होते हैं।

Share this story