सोनम कपूर ऐसा क्या कहा दिया कि डॉनल्ड ट्रंप आ गए गुस्से में

सोनम कपूर ऐसा क्या कहा दिया कि डॉनल्ड ट्रंप आ गए गुस्से में

डेस्क-सोनम कपूर बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसज में से हैं जो बेझिझक अपनी बात दुनिया के सामने रखती हैं। वह अक्सर बेबाकी से अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। सोनम ने अपने ट्वीट में ट्रंप को मूर्ख तक कह डाला। ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक हाथी और उसके बच्चे से साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'राष्ट्रपति ने धीरे-धीरे हाथी का शिकार और अन्य जानवरों के शिकार की अनुमति देना शुरू कर दिया है। यह बहुत डरावना है।

सोनम कपूर ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा,भारत में जानवरों का शिकार गैरकानूनी है। यह ऐसी चीज है जिसे दुनिया को भारत से सीखना चाहिए। ट्रंप मूर्ख हैं।फिल्मों की बात करें तो सोनम कपूर की अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग है जो 1 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य भूमिका में हैं।

Share this story