इन नेचुरल तरीको से पाए सफ़ेद दाग से छुटकारा

इन नेचुरल तरीको से पाए सफ़ेद दाग से छुटकारा

डेस्क- सफेद धब्बे हमारी त्वचा में विटिलिगो के रूप में जाना जाता है हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि आपके शरीर में सफेद दाग हैं तो आप विटिलिगो से पीड़ित हैं आप चाहे तो इस उपचार का इस्तेमाल जल्द से जल्द करके अपनी इस समस्या से राहत पा सकती हैं आज हम आपको ऐसे ही कुछ नेचुरल तरीकों से इन सफेद धब्बों से छुटकारा पाने का तरीका बताते हैं।

अदरक

  • अदरक के रस में नींबू का रस और पानी मिला लें।
  • इसके बाद इसका सेवन रोजाना दो बार करें।
  • आप चाहे तो अदरक के रस को इन धब्बों में लगा सकती हैं।

शहद

  • आप कच्चे शहद को अपनी त्वचा में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • आप चाहे तो इसमें चंदन पाउडर के साथ चावल का पाउडर और हल्दी भी मिला सकती हैं।
  • इसके बाद इसे व्हाइट पैच में लगा लें और दस मिनट के लिए इसे लगे रहने दें।

गोभी

  • एक ताजा गोभी का रस निकालकर इसे प्रभावित जगह पर लगा लें।
  • फिर गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें।
  • आप चाहे तो गोभी को उबाल भी सकती हैं और फिर इसमें पानी मिला लें।
  • अब इस पेस्ट को सफेद धब्बों पर लगा लें।
  • आप गोभी को अपनी डाइट में भी शामिल कर सकती हैं।

नीम

  • एक चम्मच नीम का पाउडर ले लें और उसमें जरा सा पानी मिलाकर।
  • इस पेस्ट को आप सफेद धब्बों पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें।

हल्दी

  • नीम और हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद इसमें शुद्ध सरसों का तेल मिलाकर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं।
  • इस उपचार को आप दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

Share this story