पलकों को सुन्दर बनाने के लिए अपनाये ये घरेलु नुश्खा

पलकों को सुन्दर बनाने के लिए अपनाये ये घरेलु नुश्खा

डेस्क- चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएँ मेकअप करती हैं जिसमें गालों और होठों के अलग अलग मेकअप शामिल होते है मगर आँखों का मेकअप भी उतना ही जरूरी होता हैं आँखें हमारे शरीर के सबसे सुंदर और ध्यान देने योग्य हिस्सों में से एक होती हैं इसलिए उनका सुन्दर दिखना भी बेहद जरूरी होता हैं सभी महिलाओं की आँखें प्राकृतिक तौर पर सुंदर नहीं होती हैं तो आप परेशान न हो क्यूंकि आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप अपनी पलकों को खूबसूरत बना सकते है-

जैतून तेल

पलकों को घना और सुंदर बनाने के लिए जैतून का तेल लगाना भी एक अच्छा उपाय हैं पर जैतून के तेल का रिजल्ट देर से दिखाई देता हैं इसके लिए आपको धैर्य की जरूरी हैं अच्छा परिणाम पाने में एक या एक से अधिक महीने भी लग सकते हैं।

  • तेल लगाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी पलकें सूखी तो नहीं हैं।
  • अब, जैतून के तेल की 3 – 5 बूंदों को लें।
  • फिर इसे अपनी पलकों पर लगाएं।
  • इसे रातभर छोड़ दें।
  • आप इस तेल को दिन में दो बार भी लगा सकती हैं।

नारियल तेल

सभी तेलों में से नारियल तेल अच्छा हैं यह बालों एवं त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद होता हैं। इन दोनों तेलों का मिश्रण बनाकर लगाने से यह घनी और सुंदर दिखेंगी।

  • सबसे पहले एक छोटा बाउल लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल और 3 बूंद लैवेंडर तेल को मिलाएं।
  • अब दोनों तेलों को अच्छी तरह मिलाएं।
  • फिर इसे अपनी पलकों पर लगाएं।
  • इसे 30 मिनट तक छोड़ दें।
  • उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल

पलकों को घना और सुंदर बनाने के लिए एलोवेरा जेल एक अच्छा घरेलू उपाय हैं हो सके तो आप एलोवेरा के ताजे जेल को उपयोग में लाएं। पैक किए गए एलोवेरा जेल के उपयोग से बचना चाहिए।

  • सबसे पहले, आप एलोवेरा पत्ता लें और इसे दो हिस्सों में विभाजित करें।
  • अब इसके जेल को इकट्ठा करें।
  • फिर इसके जेल को अपनी पलकों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 15 मिनट के बाद, अपनी आँखों को गुनगुने पानी से धो लें।

Share this story